RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जयंती दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)02 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए । मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अद्भुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

Related posts

बिहार:भोजपुर:अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन 17 नवम्बर को होटल ललिता पैलेस में:डा जया जैन

rktvnews

कोलकाता:जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।

rktvnews

भोजपुर:विधान सभा में इस बार भी शत प्रतिशत शीट जीतेंगी लोजपा(रा) – संजय सिंह

rktvnews

संवेदनहीन न्याय?बार-बार समाज को झकझोरते सवेंदनहीन, अमानवीय फैसले।

rktvnews

भोजपुर:नन्हे हाथों ने किया पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन।

rktvnews

आरा के महिला कालेज में तंबाकू निषेध पर जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम!तंबाकू का सेवन तमाम बुराइयों का जड़ है: आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment