RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का सीएसआर फंड से होगा पुनरुद्धार: जिले में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार।

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल: एक करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का होगा कायाकल्प।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04 दिसंबर।बागपत जिले में खेल अवस्थापना को नया आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारत सरकार के कौशल विकास, उद्यमिता एवं शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी के प्रयासों से करोड़ों रुपए की लागत से कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का पुनरुद्धार होगा जिसमें खेल, शारीरिक शिक्षा, फिटनेस एवं लेजर कौशल परिषद को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय द्वारा एचडीएफसी सीएसआर फंड से कार्य कराए जाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।

पुनरुद्धार के बाद खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

बागपत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल लंबे समय से उपेक्षित था। इसके पुनरुद्धार से जिले के खिलाड़ियों को न केवल अभ्यास के लिए एक उत्कृष्ट स्थान मिलेगा, बल्कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी उपयुक्त मंच तैयार होगा। यह परियोजना जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी। जिले के युवा खिलाड़ी हर सप्ताह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल और ट्रॉफी जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इस पहल से उनकी क्षमता और अधिक निखरेगी।

सीएसआर फंड की मदद से होगी नई सुविधाओं की स्थापना

एचडीएफसी बैंक के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत इस हॉल में आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें उच्च गुणवत्ता के खेल उपकरण, प्रशिक्षण सुविधाएं, और ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था शामिल होंगी। साथ ही बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग सहित अन्य खेलों हेतु जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह परियोजना जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की सहायता से क्रियान्वित की जाएगी। साथ ही क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत भी बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आवश्यकतानुसार कार्य कराया जाएगा। सीडीओ द्वारा समयबद्ध तरीके से एनओसी जारी करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई, जिससे कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। इस पर, खेल, शारीरिक शिक्षा, फिटनेस एवं लेजर कौशल परिषद के सीएसआर महाप्रबंधक अमित खन्ना ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के सलाहकार प्रभात कुमार द्वारा भी बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का भ्रमण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

खेल संस्कृति को मिलेगा प्रोत्साहन

जिले में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह देखते हुए इस पहल को बड़ी सफलता की उम्मीद है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर खेल स्पर्धाओं के आयोजन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन से जिले का खेल स्तर तेजी से बढ़ा है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल खिलाड़ियों को अभ्यास का मंच मिलेगा, बल्कि जिले में नई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर भी प्राप्त होगा।

Related posts

“हमारी बालिकाएँ हमारी युवा शक्ति का महत्वपूर्ण अंग हैं”- उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गोठहुला में घर-घर झंडा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना:गांधी शिल्प बाज़ार 2023 का शुभारंभ।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दलों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न, 1263 सक्रिय पुरुष और युवा मतदान दल, 40 महिला मतदान दलों का गठन।

rktvnews

भोजपुर:रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सांसद सुदामा प्रसाद का किया गया सम्मान।

rktvnews

आईआईएम बेंगलूर के अध्ययन में जल जीवन मिशन की 2.82 करोड़ व्यक्ति-वर्ष रोजगार सृजन क्षमता का आकलन किया गया है।

rktvnews

Leave a Comment