RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हनुमानगढ़:एनएमपीजी कॉलेज में खेल सप्ताह का दूसरा दिन!बुधवार को होगा क्रिकेट का फाइनल मुकाबला, 8 टीम मैदान में।

हनुमानगढ़/राजस्थान 09 जनवरी। स्थानीय राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में 8 जनवरी से 13 जनवरी, 2024 तक खेल सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस।के अन्तर्गत खेल सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को म्यूजिकल चेयर (महिला एवं पुरूष वर्ग) और क्रिकेट (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य विनोद जांगिड़ ने क्रिकेट प्रतियोगिता का स्वयं खेलकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों के बीच उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। म्यूजिकल चेयर महिला वर्ग में बी.एससी. प्रथम वर्ष की बसकरो पुत्री नत्थूराम विजेता रही एवं म्यूजिकल चेयर पुरूष वर्ग में बी.एससी. प्रथम वर्ष लक्ष्य सेनी पुत्र संजय सेनी विजेता रहे। किकेट पुरूष वर्ग में कुल 8 टीम भाग ले रही है। जिनका सेमीफाइनल मैच मंगवार शाम को होगा एवं फाइनल मैच बुधवार को खेला जायेगा।
आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. रामपाल अहरोदिया,भावना, सिद्धार्थ राव, डॉ. अर्चना गोदारा, शिशुपाल, सुभाषचन्द्र, किरण ढिल्ल,भागवन्ती, मनदीप कौर, अनमोल शर्मा, सुमन गोस्वामी श्रुति सिंह,विनोद कुमार बंसल, यासमीन खानन, रणजीत सिंह,अवतार सिंह, अजीतपाल सिंह,पंकज मिश्रा, कुलदीप कंग एवं महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने छठे अंतर्राष्ट्रीय आपदा-रोधी अवसंरचना (आईसीडीआरआई) सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस भोजपुर जिला इकाई की प्रबंधकारिणी समिति यथावत रहेगी।

rktvnews

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भोजपुर जिला के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19वीं बैठक (एचएसीजीएएम) में भाग।

rktvnews

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2015 के बाद से टीबी के मामलों में 16 फीसदी और टीबी मृत्यु दर में 18 फीसदी की कमी को प्राप्त करने पर भारत की सफलता को मान्यता दी।

rktvnews

Leave a Comment