RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय में ध्वाजारोहण किया।

देहरादून/उत्तराखंड 15अगस्त ।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सचिवालय में ध्वाजारोहण किया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी को 100 वर्ष पूर्ण होने तक अर्थात वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए हम सभी को एक सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी होगी। हमें प्रदेश और प्रदेश के नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि भूस्खलन आदि के लिए प्रदेश में एक अलग इंस्टीट्यूट बनाया गया है। हमारी कोशिश है कि इसे इस गुणवत्ता का बनाया जाए कि सिर्फ भारत के अन्य राज्य ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के देश हमसे भूस्खलन का समाधान मांगने आएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे और अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के बन जाने से प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाएगी। यह प्रदेश के लिए एक और मौका होगा जब हम प्रदेश के अन्य खूबसूरत स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाकर प्रदेश को विकसित करने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनई एवं सभी सचिव, अपर सचिव अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर वीरों की भूमि है और ज्ञान की स्थली है:सभापति अवधेश नारायण सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 5वीं योजना के रूप में शीर्ष कम्पनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की योजना की शुरूआत।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय को इस बजट में जितने अवसर मिले हैं, उतनी ही जिम्मेदारी भी मिली है: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

गिरिडीह:गणतंत्र दिवस- 2026 की तैयारी को लेकर अनिमेष रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त,पटना प्रमण्डल डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment