RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मुख्यसचिव अलका तिवारी ने शिक्षा विभाग की पत्रिका “सालूक” का किया विमोचन।

बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा दें : अलका तिवारी,मुख्यसचिव

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 सितंबर।मुख्य सचिव अलका तिवारी ने मसानजोर इको कॉटेज में शिक्षा विभाग की पत्रिका ‘सालूक ‘ का विमोचन किया।
उपायुक्त दुमका अभिजीत कुमार सिंहा ने मुख्य सचिव को पत्रिका की जानकारी देते हुए बताया कि यह पत्रिका जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का समेकित प्रयास है। दुमका जिला प्रशासन जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हमेशा प्रयासरत है।यह उसी प्रयास का एक भाग है। इस पत्रिका में स्थानीय परिवेश और छात्रों तथा शिक्षकों की रचनाएं सम्मिलित की गई हैं। इस पर स्थानीय सामान्य ज्ञान भी शामिल किया गया है।
इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि इस पत्रिका में ऐसी जानकारी शामिल हो जो बच्चो के ज्ञान विकास विशेषकर प्रतियोगिता परीक्षा में उपयोगी हो। ऐसी पत्रिका नियमित अंतराल में प्रकाशित किया जाए।बच्चों की रचना को अधिक स्थान दिया जाए।प्रत्येक विद्यालय के पुस्तकालय में ऐसी पत्रिकाएं राखी जाय और बच्चो को पढ़ने के लिए आसानी से उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान,पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार वन प्रमंडल पदाधिकारी सात्विक व्यास,सहायक दंडाधिकारी नाजिश अंसारी,अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका भूतनाथ रजवार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिंहा,सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी की वार्षिक बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बक्सर प्रखण्ड के कुल्हडिया में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:मालती तकनीकी और डॉक्टर पीसी द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:छात्र संघ चुनाव को लेकर वीकेएसयू के पदाधिकारियों द्वारा हुआ विचार मंथन।

rktvnews

भोजपुर:जीविका ने महिलाओं को बनाया है आत्मनिर्भर और सशक्त: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

मिथिला राजनीति का केन्द्र हैं समस्तीपुर : डॉ धनाकर ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment