RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

देहरादून/उत्तराखंड 15 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त हुए उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Related posts

मणिपुर भी जाएं प्रधानमंत्री : शिवानंद तिवारी

rktvnews

गोपालगंज: टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हर हफ्ते दें निर्माण कार्य प्रगति की प्रोग्रेस रिपोर्ट : मंत्री

rktvnews

सारण:लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: लोजपा नेता हुलास पांडेय ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment