RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

स्वतंत्रता दिवस- 2023 के अवसर पर पूरे उमंग एवं उत्साह के साथ आयोजित होगा झंडोतोलन कार्यक्रम।

सारण/ छपरा 31 जुलाई। स्वतंत्रता दिवस – 2023 समारोह के आयोजन हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस-2023 के आयोजन हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम पूर्ववत स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में अतिविशिष्ट महानुभावों एवं वरीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में भाग लेने हेतु महानुभावों को आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जो अतिविशिष्ट महानुभावों मुख्य समारोह स्थल पर नही पहुंच पायेंगे उन्हें जिला एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उनके घर पर जाकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि सभी सरकारी कायालयों में पूर्व की तरह झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित होगें । पूर्वाह्न 8:35 बजे पुलिस अधीक्षक सारण का राजेन्द्र स्टेडियम में आगमन होगा, पूर्वाह्न 8:40 बजे समाहर्त्ता सारण का राजेन्द्र स्टेडियम में आगमन होगा, पूर्वाह्न 8:45 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक सारण क्षेत्र, छपरा का राजेन्द्र स्टेडियम में आगमन होगा, पूर्वाह्न 8:50 बजे आयुक्त सारण प्रमंडल का राजेन्द्र स्टेडियम में आगमन होगा, पूर्वाह्न 8:55 बजे परेड निरीक्षण के उपरांत पूर्वाह्न 09:00 बजे राजेन्द्र स्टेडियम में झंडोतोलन होगा। पूर्वाह्न 09:45 बजे आयुक्त सारण प्रमंडल द्वारा आयुक्त कार्यालय भवन पर झंडोतोलन किया जाएगा। पूर्वाह्न 09:55 बजे जिलाधिकारी सारण के द्वारा समाहरणालय कार्यालय भवन पर झंडोतोलन किया जाएगा। 10:15 बजे पूर्वाह्न में पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा कार्यालय भवन पर झंडातोलन किया जाएगा। 10:25 बजे पूर्वाह्न में उप विकास आयुक्त अपने कार्यालय भवन पर झंडातोलन करेंगे। 10:40 बजे पूर्वाह्न में छपरा पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा।
मुख्य समारोह स्थल एवं शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक चौराहा एवं महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा की व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम का निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पूर्व की तरह विभिन्न महादलित टोलों में पदाधिकारीगणों के द्वारा झंडातोलन किया जाएगा। इस बार महादलित टोलों को पूर्व से चिन्हित कर स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ताह पूर्व वहाँ शिविर लगाकर वहाँ चल रहे विकासकार्यों ,समस्याओं का निराकरण कर 15 अगस्त के दिन पूर्व की तरह झंडातोलन किया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त,जिला परिषद अध्यक्ष, अपर समाहर्त्ता सारण, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं परामर्शदात्री समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़ : एकदिवसीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस सह कार्यशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

सिवान: मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहूत बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हुए शामिल।

rktvnews

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में सूर्य नमस्कार प्रदर्शन ने सैकड़ों योग उत्साही लोगों को आकर्षित किया।

rktvnews

उज्जैन:प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र नगर विकास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई।

rktvnews

बागपत में ‘सेवा से सीखें’ कार्यक्रम शुरू, 20 युवा हुए सीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात।

rktvnews

बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक- कुल 5 हजार 427 कार्यों की 5 हजार 272 निविदाएं जारी कर 3 हजार 699 कार्यादेश जारी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में नही हो कोई समझौता, अगस्त माह में ऑन ग्राउंड दिखे सभी कार्य -प्रमुख शासन सचिव, सानिवि

rktvnews

Leave a Comment