RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू -30 जुलाई 2023 तक किये जा सकेंगे आवेदन।

जयपुर/राजस्थान 13 जुलाई। राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा जयपुर जिले में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। पात्र एवं इच्छुक आवेदक 30 जुलाई 2023 तक अपना आवेदन मय वांछित दस्तावेज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि कक्षा 9 एवं उससे उच्चत्तर कक्षा में जयपुर शहर के किसी भी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थान में नियमित अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग (जैन, सिख, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई, पारसी) के विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र 30 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं।
प्रवेश फार्म के साथ छात्र का आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, वर्तमान संस्थान अध्ययनरत प्रमाण पत्र, प्रवेश शुल्क की रसीद, गत वर्ष का परीक्षा परिणाम सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
प्रवेश प्रक्रिया एवं विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों की सम्पूर्ण जानकारी विभाग की वेबसाइट https://minority.affairs.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

राष्ट्रपति ने 953327 कॉर्पोरल डाभी संजय हिफाबाई को शौर्य चक्र प्रदान किया।

rktvnews

बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना में जिले के मृत एवं घायल व्यक्तियों के परिजनों को दिया गया मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान।

rktvnews

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 (केआईडब्‍ल्‍यूजी) का उद्घाटन समारोह आज लेह के एनडीएस स्टेडियम में आयोजित।

rktvnews

2024 महिंद्रा थार ROXX, नेक्स्ट-जेनेरेशन रिबाउंड स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ मोनरो OE सॉल्यूशंस डैम्पर्स की सुविधा।

rktvnews

पटना:छात्र-छात्राओं ने अपने सुन्दर व्याख्यानों से श्रोताओं को किया मुग्ध।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभा बढाई।

rktvnews

Leave a Comment