RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा का आठवाँ सत्र— राजस्‍थान विधान सभा में राष्‍ट्रपति का पहला सम्‍बोधन

जयपुर/राजस्थान 12 जुलाई। पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा के पुन: आरम्‍भ हो रहे आठवें सत्र में शुक्रवार 14 जुलाई को प्रात: 11:00 बजे विधान सभा के सदन में भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का विशेष सम्‍बोधन होगा। विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बताया कि 14 जुलाई को प्रात: 10:50 बजे विधान सभा पहुँचने पर राष्‍ट्रपति की अगवानी की जायेगी। राजस्‍थान विधान सभा में राष्‍ट्रपति का सम्‍बोधन पहली बार हो रहा हैं। राज्‍य विधान सभा के लिए यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होंगे। राष्‍ट्रपति के स्‍वागत के लिए विधान सभा भवन पर भव्‍य रोशनी की जा रही हैं। विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी स्‍वागत उदबोधन देंगे। इस मौके पर राज्‍यपाल कलराज मिश्र सहित विधायकगण सहित गणमान्‍य नागरिक मौजूद रहेगें ।
विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्‍‍थान विधान सभा में भारत की राष्‍ट्रपति का विशेष सम्‍बोधन समारोह पहली बार आयोजित हो रहा है। राष्‍ट्रपति के विधान सभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। तैयारियों का रिहर्सल भी बुधवार को कर लिया गया हैं। विभिन्‍न बैठकों में अधिकारियों को राष्‍ट्रपति आगमन से संबंधित तैयारियों के आवश्‍यक निर्देश भी दे दिए गए हैं।

Related posts

भोजपुर: स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप हेतु खिलाड़ियों का चयन,08 को रवाना होगी टीम।

rktvnews

भोजपुर:विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर संगोष्ठी आयोजित,हाइपरटेंशन से निजात संभव:डा मधुकर प्रकाश

rktvnews

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स के नेतृत्व में जमैका के दल से मुलाकात की।

rktvnews

पटना:गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित जिलों में राहत शिविर व सामुदायिक रसोई की व्यवस्था करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. चंद्रशेखर सिंह

rktvnews

भोजपुर:इंडिया महागठबंधन के भोजपुर के सभी जिला अध्यक्ष व सचिवों की बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने गांधीनगर में “भारत में ऊर्जा परिवर्तन” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment