RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जीविका दीदियाँ।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)13 मई।आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा ने सत्येन्द्र नारायण पार्क के समीप संचालित जीविका दीदियों के फूड ट्रक “दीदी की रसोई एक्सप्रेस” का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों से संवाद कर उनके आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
“दीदी की रसोई एक्सप्रेस” न केवल स्वादिष्ट एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध करा रही है, बल्कि यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मविश्वास का भी प्रतीक बन चुकी है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जीविका दीदियों का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है तथा जिला प्रशासन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं स्वाद की प्रशंसा की। उन्होंने जीविका दीदियों को स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने एवं अपने उद्यम को और विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
“दीदी की रसोई एक्सप्रेस” आज औरंगाबाद में महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं सामुदायिक विकास का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभर रही है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद औरंगाबाद, डीपीएम जीविका, जीविका कर्मी एवं जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं।

Related posts

भोजपुर:जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी की पुण्यतिथि पर बोली प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी स्वामी जी किसान आंदोलन के प्रणेता थे।

rktvnews

महिला पहलवानों के समर्थन में जनाधिकार पार्टी ने पटना में किया महाधरना! महिला सम्मान में जम कर बरसे पप्पू यादव

rktvnews

अमित सोनी की नई फिल्म “क्राइम कॉमेडी कर्मा “हुई लॉन्च।

rktvnews

महेंद्रगढ़:अरुण कुमार होंगे अटेली विस के चुनाव मतगणना पर्यवेक्षक।

rktvnews

BIADA की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक अब प्रत्येक दूसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को प्रातः 11:30 बजे हाइब्रिड मोड में होगी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment