RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को भाजपा ने पार्टी से 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर।कभी आरके सिंह का नाम शाहाबाद में विकास पुरुष के रूप में लिया जाता था। पूर्व आईएएस से अवकाश ग्रहण के बाद भाजपा में सम्मिलित हुए और आरा संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और विजय हासिल की। केंद्रीय विद्युत मंत्री के रूप में काफी चर्चित हुए साथ ही भोजपुरी के विकास में कई उल्लेखनीय कार्य किया। विगत एमपी के चुनाव में सुदामा प्रसाद से हार गए और इसका भी ठीकरा पार्टी के कार्यकर्ताओं वर्तमान एमएलए और एमपी पर भीतर घात कर हरवाने का आरोप लगाया। कुछ दिन पूर्व बिजली विभाग में करोड़ों का घपला का मामला उठाया।
इस प्रकार की बातें पार्टी, बड़े नेताओं को अच्छा नहीं लगा लेकिन चुनाव के कारण सभी चुप रहे। बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम आते ही आर के सिंह पर कार्रवाई की गई और 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
आरके सिंह को अपने ही पार्टी का विरोध करने पर पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया है।आर.के. सिंह ने चुनाव से पहले कई बार ऐसे बयान दिए जिससे पार्टी को असहज स्थिति में आना पड़ा।उन्होंने NDA के कई उम्मीदवारों पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं, उन्होंने बिहार में कथित बिजली घोटाले का आरोप लगाकर नीतीश सरकार को भी निशाने पर लिया था।उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के अनंत सिंह और आरजेडी के सूरजभान सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूब मर जाना चाहिए। भीतर घात वाली घटना से चर्चित नेताओं का नाम लेकर को वोट न देने की अपील से अनेक नेता नाराज चल रहे थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना “प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना” (पीएमकेएसवाई) के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त परिव्यय सहित कुल 6520 करोड़ रुपये के परिव्यय को स्वीकृति दी।

rktvnews

मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनायें जाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में PRIDE और ICPS द्वारा संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के लिए आयोजित लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग सम्बन्धी ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया

rktvnews

भोजपुर:हेमन ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे मैच में कैमूर ने बक्सर को 95 रनों से हराया।

rktvnews

हीटवेव: भारत के लिए बढ़ता हुआ सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट।

rktvnews

भोजपुर:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment