RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत शांतिधाम परिसर नरवर में लगाएं गए 200 पोधें।

स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौध-रोपण अभियान में लिया हिस्सा।

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)18 जुलाई।‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज उज्जैन की ग्राम पंचायत नरवर स्थित शांति धाम परिसर में पौध-रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की उपस्थिति में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौध-रोपण कर रोपे गए पौधों के सरंक्षण का संकल्प लिया। शांतिधाम परिसर में पीपल,आम ,नीम, बरगद आदि विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाएं गए। सभी लगाएं गए पौधों को वायुदूत अंकुर पर अपलोड भी किया गया। कार्यक्रम में मंत्रोच्चारण के बीच कलेक्टर श्री सिंह द्वारा त्रिवेणी का पौधा लगाया गया।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि पौधारोपण अभियान में बच्चों की भागीदारी होना बहुत आवश्यक हैं। विद्यार्थी पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उसकी संपूर्ण देखभाल का जिम्मा उठाएं। जिस उत्साह से आज पौधे लगाए गए हैं ,उसी उत्साह से उनकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि पौधे को लगाने से लेकर उसे बड़ा करने तक बहुत जतन करना होते हैं। पौधे रोपने के साथ-साथ हमें उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेना चाहिये, तभी यह पहल सार्थक होगी। पौधों के विकास को हमें निरन्तर देखना होगा। सभी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें तभी यह अभियान सही मायनों में सफल होगा। समय-समय पर खाद, पानी पौधों को दिया जाये। साथ ही पौधों में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिये दवा का छिड़काव भी किया जाये।पर्यावरण संरक्षण के लिये यह बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर एसडीएम अर्थ जैन, जनपद सीईओ संदीप यादव , तहसीलदार अर्चना गुप्ता सहित राजस्व जनपद ,एनआरएलएम की टीम द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

Related posts

पंचायत सरकार भवन का निर्माण शीघ्र हो :भाई दिनेश

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान के तत्वधान में रेड क्रॉस में रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के नये अवसर बढ़ेंगे:उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय शिक्षा नीति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,कौशल और शोध आधारित अध्ययन पर देती है बल : प्राचार्य प्रो एन पी पालित

rktvnews

वाराणसी:भोजपुरिया कैलेंडर पर हुआ विमर्श।

rktvnews

राजस्थान को मिला जैम एक्सीलेंसी अवार्ड- दिल्ली में आयोजित क्रेता विक्रेता गौरव सम्मान समारोह में मिला सिल्वर पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment