RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल।

नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 20 मार्च। ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल के अनुसार भारतीय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो की बढ़त और मजबूत हुई है। फर्म की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी मोबाइल सेवाओं के साथ-साथ होम ब्रॉडबैंड और 5जी फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट में भी आगे बनी हुई है।
जेएम फाइनेंशियल के मुताबिक जनवरी 2026 की सब्सक्राइबर रिपोर्ट के रुझानों से पता चलता है कि जियो ने महीने के दौरान सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। कंपनी से करीब 16 लाख नेट वायरलेस यूजर जुड़े। वहीं भारती एयरटे ने लगभग 12 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया के करीब 7 लाख ग्राहक घटे। ये आंकड़े भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के डेटा पर आधारित हैं।
जेएम फाइनेंशियल के अनुसार जियो 41 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी वायरलेस कंपनी बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि एयरटेल दूसरे नंबर पर बनी हुई है, लेकिन वोडाफोन आइडिया लगातार पिछड़ रही है।
होम ब्रॉडबैंड कारोबार में भी जियो की बढ़त जारी रही। जनवरी में कंपनी ने करीब 7.8 लाख नए होम ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े और कुल बाजार में लगभग 42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। विश्लेषकों के मुताबिक इसके पीछे जियोएयरफाइबर की लगातार मजबूत होती मांग है।
रिपोर्ट में कहा गया कि 5जी फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट बाजार यानी एयरफाइबर मार्केट में जियो की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से ज्यादा है, जिससे कंपनी को शुरुआती बढ़त मिली है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यही सेगमेंट टेलीकॉम सेक्टर की ग्रोथ को आगे बढ़ा सकता है।
जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि फाइबर और वायरलेस ब्रॉडबैंड दोनों पर एक साथ विस्तार करने की जियो की रणनीति प्रतिस्पर्धियों की तुलना में तेजी से बढ़ रही हैं।

Related posts

रायपुर : राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा सफल तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के सबर बहूल गांव का किया भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर :महिला कालेज में एन एस एस द्वारा’मेरा पहला वोट देश के लिए’ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बहादुरपुर के डरहार में किया गया जन-संवाद।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिले की पांचों विधानसभाओं के लिये मतदान दल रवाना!स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में हो चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने दक्षिणी नौसेना कमान में जलपोत/समुद्री प्रशिक्षण हासिल कर रहे रॉयल सऊदी नौसेना बल (आरएसएनएफ) कैडेटों के पहले बैच से भेंट की

rktvnews

Leave a Comment