RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:अटल भूजल योजना के अंतर्गत चयनित तालाब टयौढी व खेड़की का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 03 फरवरी।जनपद बागपत के दो विकास खंडों का चयन बागपत एवं पिलाना को अटल भूजल योजना में सम्मिलित किया गया है जिनमें भूजल रिचार्ज की समस्त विधाओं द्वारा भूजल स्तर में वृद्धि करना ही अटल भूजल योजना का लक्ष्य है जिसके क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अटल भूजल योजना के अंतर्गत खेड़की में 11 लाख 82 हजार व टयौढी की 40 लाख 75 हजार की परियोजना के कार्यों का सत्यापन किया ग्राम टयौढी में ग्राम प्रधान द्वारा तालाब के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही थी जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि शासकीय कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए तालाब जितना जल्दी तैयार होगा उतना ही ग्राम वासियों को उसका लाभ प्राप्त होंगे उन्होंने परियोजना को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के कार्य दाई संस्था को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी, ए ई सिंचाई को तालाब के कार्य के सुपरविजन के लिए टीम गठित की है।
जिलाधिकारी ने टयौढी गांव की नालियों की समय से सफाई न होने पर ग्राम प्रधान से नाराजगी व्यक्त की नालियों में गंदा पानी हरे रंग का पानी भरा हुआ था और सड़कों पर भी कोई साफ सफाई न मिली ग्राम वासियों का कहना था की सफाई कर्मचारी गांव में सफाई करने नहीं आता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी को सफाई कर्मचारी गणेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अटल भूजल के अंतर्गत ही चयनित खेड़की तालाब के कार्यों का सत्यापन किया उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल को निर्देशित किया कि कार्य साफ सफाई से होना चाहिए यह तालाब दिल्ली सहारनपुर रोड के नजदीक बना हुआ है जिससे कि यहां से गुजरने वाले व्यक्ति का तालाब की तरफ ध्यान आकर्षित होना चाहिए तालाब में पेड़ पौधे लाइट ट्रैकिंग आदि होने चाहिए जिससे कि तालाब एक आकर्षण का केंद्र बने और एक अच्छा सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी इसे विकसित किया जा सके ।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल ,ग्राम प्रधान आशीष सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:आपदाओं में सुरक्षित रहेंगे “दिव्यांगजन”आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और ‘‘सक्षम‘‘ के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर।

rktvnews

रक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्री ने वीर गाथा 4.0 के सुपर-100 विजेताओं को सम्मानित किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उद्योग जगत से भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन।

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment