RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उपायुक्त विकास कार्यों में अभिरुचि नही दिखाने वाले पदाधिकारी और संवेदको के प्रति हुए सख्त 72 घंटे के अंदर संवेदक कार्य प्रारंभ करें अन्यथा अग्रधन जब्त कर काली सूची में डाला जाएगा:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 05 जुलाई।उपायुक्त अबु इमरान ने विकास कार्यों में धीमी गति पर जिला परिषद के जिला अभियंता को जवाब तलब किया है।वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023- 24 में डीएमएफटी मद से विकास कार्य के लिए पी आई ए बनाकर 200 योजनाओं को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया था। जब अद्यतन जानकारी इस संबंध में जिला अभियंता से मांगी तो उनके द्वारा बताया गया कि 29 योजनाओं का एकरारनामा कराया गया है। शेष योजनाओं की निविदा प्रक्रियाधीन है।

उपायुक्त ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास के कार्यों में रुचि नहीं दिखाने वाले पदाधिकारी और संवेदको पर कड़ी से कड़ी कारवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया है कि जिला अभियंता 72 घंटे के अंदर सभी संवेदको को कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दें अन्यथा उनके अग्रधन की राशि जब्त करते हुए उनके साथ एकरारनामा को रद्द किया जाएगा और उनपर विधिसम्मत कारवाई भी की जायेगी।और उन्हें काली सूची में भी दर्ज किया जाएगा।

Related posts

राजस्थान के सभी स्कूलों में एक साथ हुआ ‘सूर्य नमस्कार‘ का सामूहिक अभ्यास , शिक्षा मंत्री ने जयपुर के चौगान स्टेडियम में बच्चों के साथ किया सूर्य नमस्कार।

rktvnews

वाराणसी:सातवें समूह ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, काशी और तमिल के ऐतिहासिक संबंधों को जाना।

rktvnews

भोजपुर: शहीद दिवस पर एथलीट कार्यक्रम आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत।

rktvnews

राजस्थान:पुष्कर मेले का भव्य समापन,हर साल पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा मेला।

rktvnews

पटना मे प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और आँसू गैस के प्रहार पर भाजपा ने निंदा की!भोजपुर जिला के नेता और कार्यकर्ता भी जख्मी।

rktvnews

देवघर:झारखंड विधानसभा की याचिका समिति की बैठक परिसदन के सभागार में आयोजित की गई।

rktvnews

Leave a Comment