RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न!लंबित योजनाओं को ससमय करें पूर्ण ,संवेदकों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाने पर की जाएगी नियमानुसार कारवाई:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 05 जुलाई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।
उपायुक्त ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी संचालित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी लंबित योजनाओं की जानकारी लेते हुए सख्त निर्देश दिया कि जिन संवेदकों द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया गया है या कार्य के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है उन्हें चिन्हित किया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अगर 72 घण्टों के अंदर उन संवेदकों के द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया गया तो उनपर नियमानुसार कारवाई की जाए। उन्होंने कहा की विकास कार्यों में किसी भी परिस्थिति में लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा तय समय सीमा के अंदर योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाना है।
बैठक में सदर अस्पताल में मॉड्यूलर OT के निर्माण पर भी चर्चा की गई, इसपर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्राकलन समेत अन्य सम्बंधित तैयारी पूर्ण कर अगले बैठक में रखा जाए। चतरा स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों के धीमी गति पर रोष ज़ाहिर करते हुए कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि 31 जुलाई से पहले स्टेडियम में चल रहे सभी कार्य पूर्ण अवस्था मे होने चाहिए।
बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला परिषद कार्यपालक अभियंता सुरेश राम समेत अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : बकरी कारोबारी को कट्टा दिखाकर 90 हजार की छिनतई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

संवाद और सहयोग से भारत और रूस के संसदीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

देवघर:विश्व यक्ष्मा दिवस एवं टी.बी.मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने कैवल्यधाम के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

चैत्र पूर्णिमा 6अप्रैल को करें ये उपाय होगी धन की वर्षा घर में बनी रहेगी सुख शांति।

rktvnews

Leave a Comment