RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

गढ़वा: उपायुक्त ने नव वर्ष के आगमन की दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं,एहतियात की अपील की।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)31 दिसंबर।नववर्ष 2025 के आगमन पर उपायुक्त शेखर जमुआर ने समस्त जिलेवासियों को जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी है। साथ ही जिलेवासियों से अपील किया है कि नववर्ष 2025 के आगमन पर वनभोज एवं वाहन परिचालन के दौरान सावधानी बरतें। जलाशयों में स्नान करने/पानी में उतरने से बचें। पानी की गहराई की जानकारी नहीं होने के कारण अनहोनी की आशंका बनी रहती है। असावधानी या अतिउत्साह हमारे जीवन को संकट में डाल सकती है। स्नान के दौरान डैम, नदी आदि जलाशयों की गहराई का पता नहीं लगता, जिससे दुर्घटनाएँ परिलक्षित हुई है। अतः पानी के आस-पास अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यक है। मौसम को देखते हुए नववर्ष के दौरान कोहरा होने की भी संभावना है। ऐसे में सावधानी पूर्वक वाहनों का परिचालन करें। वाहन चलाते समय या पिकनिक के दौरान शराब एवं अन्य मादक पदार्थो के सेवन से बचें। विशेषकर शराब का सेवन कर वाहन न चलाएँ।
वनभोज के दौरान भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गढ़वा जिले के प्रमुख वनभोज स्थलों जैसे- अन्नराज डैम, सुखलदरी फाॅल, गुरूसेन्धू फाॅल, सतबहिनी फाॅल, सोन नदी, कनहर नदी, कोयल नदी के प्रमुख स्थानों सहित अन्य वनभोज स्थलों पर कर्मचारी एवं स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निदेश दिया गया है कि विशेषकर दिनांक 01.01.2025 को अपने प्रखण्ड अंतर्गत प्रमुख स्थलों पर अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से सतत निगरानी रखते हुए स्वयं भी वनभोज/पिकनिक स्थलों का निरीक्षण करने का निदेश दिया गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा/श्री बंशीधर नगर/रंका अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे। पुलिस अधीक्षक, गढ़वा द्वारा प्रमुख वनभोज स्थलों एवं जलाशयों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं शराब का सेवन कर वाहनों का परिचालन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

Related posts

नूहं:मंजरी फाउंडेशन द्वारा सखी उत्सव का सफल आयोजन, महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तिकरण पर जोर।

rktvnews

भुवनेश्वर:राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार एवं उद्योग सचिवों का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आरंभ।

rktvnews

चतरा:दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

फिडे ग्रैंड स्विस ओपन में भारत शीर्ष स्थान पर!प्रधानमंत्री ने विदित गुजराती और वैशाली को उनकी असाधारण जीत के लिए बधाई दी।

rktvnews

समृद्धि के लिए भारत-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर 14 आईपीईएफ भागीदारों ने हस्ताक्षर किए।

rktvnews

नारनौल:नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता : पीसी मीणा

rktvnews

Leave a Comment