RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

राजस्थान रत्न सम्मान समारोह:राजस्थान को अपना कर्म क्षेत्र बनाएं, राज्य सरकार पूरी मदद करेगी: देवनानी

जयपुर/राजस्थान 18 फरवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सूचना तकनीक से जुड़े विशेषज्ञो का आह्वान किया है कि वे राजस्थान को अपना कर्म क्षेत्र बनाएं। राज्य सरकार पूरी मदद करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान में आकर अपने कार्यों को विस्तार दें। अपनी जन्मभूमि से जुड़े।
देवनानी रविवार को यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आईटी वॉइस एक्सपो में आईटी एक्सपर्टस को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने कहा कि राजस्थान के प्रवासी लोगों को एक जगह लाने का प्रयास अनुकरणीय पहल है। प्रवासी राजस्थानी के दिल में राजस्थान बसता है। उन्होंने कहा भारत आईटी में निरंतर प्रगति कर रहा है। भारत जल्दी ही तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। विकसित राष्ट्र की संकल्पना में हम सभी को भागीदार बनना है। दृढ़ नीति और इच्छा से सब कुछ संभव है। हम मेहनत करके सब कुछ बदल सकते हैं। भारत को आगे बढ़ा सकते हैं।
देवनानी ने साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए शोध किए जाने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार से जो भी मदद आपको चाहिए वह पूरी मिलेगी। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के आईटी एक्सपर्ट मौजूद थे। समारोह को राजीव कपूर, डीपी शर्मा और सूचना प्रौद्योगिकी के आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने भी संबोधित किया।

Related posts

बिहार मे पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायक सहित नेताओं और कार्यकताओं ने सम्राट चौधरी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

उत्तराखंड:नैनीताल की सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री,बच्चों संग खेला क्रिकेट!पर्यटकों को खुद पिलाई चाय।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एमटी वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुर पुलिस ने मंदिर चोरी घटना का किया उद्भेदन।

rktvnews

नीतीश कुमार ने खगड़िया -अगुआनी- सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन महासेतु के सुपरस्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से के गिरने की जांच का दिया निर्देश।

rktvnews

प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में होता है विकास : जस्टिस गौतम चौरड़िया

rktvnews

Leave a Comment