RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: समाजवाद की मालूम नही परिभाषा , बोलते है पुरखे है समाजवादी : प्रशांत किशोर

बुध और महावीर की धरती पर नीतीश से ज्यादा पढ़े लिखे और समझदारो की नही है कमी : प्रशांत

जनसूराज के सूत्रधार के स्वागत को आतुर रहे लोग।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 सितंबर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज 2 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा पहुँचे। जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने भव्य तरीके से ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सबसे पहले प्रशांत ने आरा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी 5 मिनट भी समाजवाद पर बोल नहीं सकते। यदि वह 10 दिन ट्यूशन कर लें फिर भी कैमरे पर नहीं बता सकते की समाजवाद क्या है? बिहार का यह दुर्भाग्य है की पिछले 30 वर्षो से उनको नेता बनाए रखा है जिनको न तो भाषा का ज्ञान है और न ही विषय की कोई समझ है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि उन्हें ही आप ज़मीनी नेता बताते हैं। नीतीश कुमार इंजिनियर है तो हमने यह मान लिया की वहीं सबसे ज्यादा समझदार व्यक्ति है पूरे बिहार में पर यह सच नहीं है। जहाँ बुद्ध-महावीर पैदा हुए, वहाँ हर गाँव में नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़े लिखे और समझदार लोग रहते हैं इसलिए जरुरत है की हमें गाँव-गाँव से समझदार व्यक्ति को ढूंढ कर उन्हें राजनीति में आने का मौका देना चाहिए।
आज अपने एक दिवसीय दौरें के दौरान प्रशांत किशोर स्थानीय ग्रीन हेवन रिसॉर्ट में जन सुराज के संस्थापक सदस्यों के साथ बैठक करेंगे जिसमें जिले के विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा करेंगे। उसके बाद प्रशांत पीरो प्रखण्ड में जनता से मिल कर उनकी समस्यों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सुझाव देंगे। रात्रि में वह आरा के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवियों के साथ विचार विमर्श करेंगे।

Related posts

भारतीय सेना की टुकड़ी पांचवें भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह’ के लिए रवाना।

rktvnews

सीतामढी:बथनाहा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन।

rktvnews

पितृ पक्ष विशेष : याद सदा ही आते रहना

rktvnews

चतरा:जिले में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह।

rktvnews

पीएम गतिशक्ति के तहत 54वीं नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की बैठक में चार बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की सिफारिश।

rktvnews

भोजपुर: EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया गया मासिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment