RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर राज्य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया। श्री मोदी ने उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद किया, जिनसे उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘कतर राज्‍य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया, हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related posts

जापान ने शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चार परियोजनाओं के लिए भारत को आधिकारिक विकास सहायता देने का वादा किया है।

rktvnews

इंदौर :रंग बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल।

rktvnews

बागपत: मिलावटी खाद्य पदार्थों को ले खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा चला अभियान।

rktvnews

पटना:काव्य-मणिमाला के निपुण मालाकार हैं डा रत्नेश्वर सिंह : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बिहार:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 राज्यभर में 2.25 लाख से अधिक कार्मिकों और स्वयंसेवकों की तैनाती।

rktvnews

भोजपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रन फॉर वोट मैराथन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment