RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:बैंकों की कार्यप्रणाली व योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, वित्तीय समावेशन पर दिया गया जोर।

DLCC/DLRC एवं स्पेशल DLCC की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 मार्च।विकास भवन स्थित सभा कक्ष में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC), जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं स्पेशल DLCC की संयुक्त बैठक उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री के निर्देशानुसार संपन्न हुई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सीडी रेशियो, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), स्वयं सहायता समूह (SHG) ऋण, वार्षिक ऋण योजना (ACP), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) सहित अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर गहन चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि वित्तीय समावेशन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंक शाखाओं एवं बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC) एजेंटों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने विशेष रूप से KCC योजना के तहत कुछ बैंकों की शून्य प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र लक्ष्य प्राप्ति हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। साथ ही ACP के अंतर्गत प्राथमिकता क्षेत्रों में ऋण वितरण की स्थिति एवं उसमें आ रही बाधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी बताया गया कि जिले का क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) रेशियो वर्तमान में 33.12 प्रतिशत है, जो निर्धारित 40 प्रतिशत से कम है। इस पर उप विकास आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में आरबीआई के प्रतिनिधि, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (DDM), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, रसेटी निदेशक एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य भेंट

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल के मुख्यातिथ में राजभवन में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव-2025 कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:5वें दिन 676 अभ्यर्थियों ने 763 नाम निर्देशन पत्र किए जमा।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

ग्रामीण जन-जीवन यथार्थ का नायक : झबुली

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment