RK TV News
खबरें
Breaking Newsखंडन

भोजपुर: जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जवानियां बाढ़ प्रभावितों को कोई मदद नहीं मिलने की प्रसारित खबर को बताया भ्रामक।

भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा जवनियां बाढ़ प्रभावितों के बीच किए गए पॉलीथिन शीट वितरण,संचालित सामुदायिक रसोई एवं चिकित्सीय सुविधा हेतु संचालित स्वास्थ्य शिविर की साझा की गई तस्वीरें।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 जुलाई।आज भोजपुर जिला प्रशासन ने शाहपुर के जवनियां में बाढ़ प्रभावितों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने का एक यूट्यूबर द्वारा सोशल मीडिया आरोप लगाए जाने का खंडन करते हुए इसे भ्रामक बताया है। जिला प्रशासन ने कहा कि 19 जुलाई 2025 को यूट्यूबर शुभम कुमार द्वारा जबईनिया (अंचल – शाहपुर) गांव से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जिसमें यह भ्रामक आरोप लगाया गया है कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, तथा प्रभावित परिवारों को भोजन भी नहीं दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने उक्त आरोपों को पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा गया कि ये आरोप पूर्णतः भ्रामक, निराधार एवं तथ्यहीन हैं।
जिला प्रशासन ने बताया की जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार जबईनिया सहित सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जबईनिया गांव में अब तक की गई व्यवस्थाएं

सामुदायिक रसोई का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है, एवं इसके माध्यम से सभी प्रभावितों परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

बच्चों के लिए विशेष रूप से दूध की व्यवस्था की गई है ताकि पोषण की आवश्यकता पूरी हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है।

जबईनिया गांव में अब तक 29 प्रभावित परिवारों को पुनर्वास हेतु पर्चा वितरित किए गए हैं।

साथ ही 59 प्रभावित परिवारों को पुनर्वास हेतु ₹1.20 लाख प्रति परिवार की दर राशि प्रदान की गई है।

निचले इलाकों में माइकिंग के माध्यम से लगातार अलर्ट और जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

SDRF टीमों की तैनाती संवेदनशील क्षेत्रों में की गई है, ताकि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित हो सके।

जिला, अनुमंडल एवं अंचल स्तर की टीमें तीन पालियों में कार्यरत हैं, ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।

भोजपुर जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना एवं तथ्यहीन टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है और आमजन से अपील की है कि वे सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें।जिला प्रशासन भोजपुर बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सहायता एवं सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध, संवेदनशील और सतर्क है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित यूट्यूबर की लिंक https://youtube.com/shorts/Ipmqsz9eL4Q?si=ciNZaOVEyUlsJV9h

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान ग्रहण किया।

rktvnews

चतरा:मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को किया गया नामित।

rktvnews

केन्द्र ने छह देशों बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 एमटी प्याज के निर्यात की अनुमति दी।

rktvnews

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला, प्रांतीय और राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment