
आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 26 जुलाई। समाज में उपेक्षित असहाय महिलाओं की मदद करने और महिलाओं को ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं विपरीत परिस्थितियों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ब्यूटीशियन ट्रेनर वर्षा खान को 27 जुलाई को वाराणसी में के एस प्रोफेशनल संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
