RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में जिला अधिवक्ता संघ भवन में केन्द्रीयकृत वातानुकूलित सुविधा का उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)01 जुलाई।जिला अधिवक्ता संघ भवन, आरा में केन्द्रीयकृत वातानुकूलित सुविधा का उद्घाटन आज बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं सांसद मनन कुमार मिश्रा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रामाकांत शर्मा एवं सदस्य प्रेम कुमार झा तथा पन्ना कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि यह गौरव की बात है कि आरा बार एसोसिएशन भारत का पहला बार एसोसिएशन है जहाँ अधिवक्ताओं के लिए केन्द्रीयकृत वातानुकूलित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा एवं महासचिव मनमोहन ओझा को बधाई दी।
वहीं बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रामाकांत शर्मा ने अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आरा बार एसोसिएशन में केन्द्रीयकृत एसी सुविधा का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा एवं महासचिव मनमोहन ओझा ने संयुक्त रूप से किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 15 जून 24

rktvnews

इंदौर:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस अब मालदा शहर में रुकेगी, बहुप्रतीक्षित मांग पूरी।

rktvnews

भोजपुर :आइसा की बिहार राज्य स्तरीय कार्यशाला कल से आरा में होगी शुरू।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के सलेमपुर मंडल और कोईलवर उतरी म़डल के दौलतपुर शक्तिकेन्द्र पर भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment