RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के सलेमपुर मंडल और कोईलवर उतरी म़डल के दौलतपुर शक्तिकेन्द्र पर भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन।

बड़हरा विधायक सदस्यता अभियान कार्यशाला मे शामिल हुए।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो सितम्बर से अखिल भारतीय सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। सदस्यता अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता दिलाने हेतु मंडल और शक्तिकेन्द्र स्तर पर कार्यशाला आयोजित किए जा रहे है।
गुरूवार को बड़हरा विधानसभा के सलेमपुर मंडल का सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन महामाया मंदिर परिसर पीपरा सलेमपुर मे हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने किया।
कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि और वक्ता पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सलेमपुर मंडल का कार्यशाला के साथ ही विधानसभा के सभी मंडलो मे कार्यशाला संपन्न हुआ और शक्तिकेन्द्रो मे भी सदस्यता को सफल बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित हो रहे है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही बनी है। यह विश्व का सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भी है।इस पार्टी मे सभी कार्य पार्टी के संविधान के अनुसार होता है।आज केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी की सरकार संवैधानिक रूप से देश को मजबुत और विकसित कर रही है। इस पार्टी मे समाज के सभी वर्गो की भागीदारी होती है। समय समय पर पार्टी की सदस्यता दिलायी जाती है। इस बार के सदस्यता अभियान मे प्रत्येक बूथ पर दो सौ नए और पुराने सदस्य बनाना है। उन्होने कार्यकताओं से अपील करते हुए घर-घर सदस्यता चलाने की बात कही।
वहीं जिला उपाध्यक्ष सह बड़हरा विधानसभा प्रभारी ईं.धीरेन्द्र सिंह ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो सितम्बर से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो जाएगी।सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मोबाइल से 8800002024 नम्बर पर मिस्ड काँल कर सदस्यता नम्बर प्राप्त करेंगे और उसके बाद सभी को सदस्यता दिलाने का काम करे़गे।
कार्यशाला मे जिला उपाध्यक्ष ईं धीरेन्द्र सिंह,प्रवक्ता धीरज सिंह,दीपक दूबे,ताना मिश्रा, अरविन्द सिंह,मनीष ओझा,रामाकांत चौधरी,रामप्रकाश सिंह,सोनु दूबे सहित सलेमपुर मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र प्रमुख,मंडल कार्यसमिति सदस्य,वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

कोईलवर उतरी मंडल के दौलतपुर शक्तिकेन्द्र पर सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित

कोईलवर उतरी मंडल के दौलतपुर शक्तिकेन्द्र का सदस्यता अभियान कार्यशाला स्व. अंबिका प्रसाद सिह उच्च विद्यालय परिसर जमालपुर मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति मे हुआ। विधायक ने सभी कार्यकताओं को अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता करवाने की अपील की,ताकि बड़हरा विधानसभा बिहार मे अव्वल रहे।
कार्यशाला मे ईं. धीरेन्द्र सिंह,मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, शंभु सिंह मुखिया, अर्जुन सिंह मुखिया, सुबोध सिंह,रामकुमार चौरसिया, सुनील सिंह,सिकन्दर एकबाल सहित शक्तिकेन्द्र पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

मध्य अरब सागर में एमवी रुएन जहाज पर समुद्री लुटेरों का हमला।

rktvnews

हरियाणा की गरिमा का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए चयन!22 जनवरी को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी पुरस्कार।

rktvnews

देवघर:श्रद्धालुओं के सुविधा व सहयोग के अनुरूप बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं को करें सुदृढ़:उपायुक्त

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने रक्त दान कर बचाई मरीज की जान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 अक्टूबर 24

rktvnews

एनपीएस बैंक खाता में राशि हस्तांतरित ना करें कोई भी आहरण एवं वितरण अधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment