RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

सारण/ छपरा 09 फरवरी।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 05 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 06 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

बक्सर:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक

rktvnews

पार्किंसंस रोग से जूझते हुए सृजित हुए ‘पुष्कर के उद्गार’।

rktvnews

2अप्रैल को बिहार आयेंगे अमित शाह।रोहतास के चंदन पहाड़ी की लघु शिलालेख का करेंगे अवलोकन।।

rktvnews

जननायक कर्पूरी चर्चा’ अभियान के क्रम में कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचे डॉ विनोद।

rktvnews

भारत की एकजुटता को बनाए रखने में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment