RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

इंदौर:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)08 अप्रैल।जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महू विकासखंड के शासकीय आयुर्वेद औषधालय गवली पलासिया, धारनाका, बडगोंदा, दतोदा, चोरल ने शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय के साथ मानपुर ब्लॉक के ग्रामों यशवंत नगर, खेड़ी सिहोद में चिकित्सा परामर्श एवं औषधी वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. नेहा भाना, डॉ. सोनम तिवारी, डॉ. प्रिया वर्मा, डॉ. सीमा आर्य, डॉ. रागिनी शिवहरे, लता गलांडे, चंद्रशेखर बंसल, नितिन बोरासी, संदीप सांगले, अंजली गौतम ने सेवाएं प्रदान की।
रक्ताल्पता के लिए इंदौर विकासखंड में शासकीय आयुर्वेद औषधालय टिगरिया बादशाह ने नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन इंदौर शाखा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मूक बधिर स्कूल स्कीम नंबर 71 के बच्चों में असंचारी रोग रक्ताल्पता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श औषधी वितरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. राकेश गुप्ता, रचना निगम, रितु रामपुरी, पवित्रा धारविया ने सेवाएं प्रदान की।

Related posts

पटना:भारतीय-दर्शन और राष्ट्रीय चेतना के कवि थे आचार्य हाशमी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने लद्दाख की जांस्कर नदी के लिए चादर ट्रेक अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

जांच के दूसरे दिन आरा के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों में प्रशासन ने जड़ा ताला।

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी द्वारा विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने एवं स्पष्टीकरण की प्रतिउत्तर नहीं देने को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया कार्यमुक्त।

rktvnews

भोजपुर : शराब कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

बिहार: सांसद सुदामा प्रसाद संसद के शीतकालीन-सत्र में उठाएंगे व्यवसाइयों से जुड़े मुद्दे।

rktvnews

Leave a Comment