RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में जिला अधिवक्ता संघ भवन में केन्द्रीयकृत वातानुकूलित सुविधा का उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)01 जुलाई।जिला अधिवक्ता संघ भवन, आरा में केन्द्रीयकृत वातानुकूलित सुविधा का उद्घाटन आज बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं सांसद मनन कुमार मिश्रा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रामाकांत शर्मा एवं सदस्य प्रेम कुमार झा तथा पन्ना कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि यह गौरव की बात है कि आरा बार एसोसिएशन भारत का पहला बार एसोसिएशन है जहाँ अधिवक्ताओं के लिए केन्द्रीयकृत वातानुकूलित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा एवं महासचिव मनमोहन ओझा को बधाई दी।
वहीं बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रामाकांत शर्मा ने अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आरा बार एसोसिएशन में केन्द्रीयकृत एसी सुविधा का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा एवं महासचिव मनमोहन ओझा ने संयुक्त रूप से किया।

Related posts

नारनौल:जिला स्तरीय गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनी।

rktvnews

20 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

रामगढ़: गुमशुदा मूकबधिर बालक को परिजनों को किया गया सुपुर्द।

rktvnews

भ्रष्टाचारियों की शरण स्थली है भारतीय जनता पार्टी : शिवानंद तिवारी

rktvnews

28 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment