RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक संपन्न: व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के निर्देश।

मिड डे मील की गुणवत्ता और बच्चों के स्वास्थ्य जांच पर विशेष निगरानी का निर्देश।
दाखिला बढ़ाने, ड्रॉप आउट रोकने और शैक्षणिक स्तर सुधारने पर जोर।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)01 जुलाई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे केवल कागजी दावों और आंकड़ों तक सीमित न रहें। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत की जा रही नियुक्तियों, दाखिला बढ़ाने और ड्रॉप आउट रोकने की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारियों को दिया।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए इसमें तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका सीधा असर बच्चों के प्रदर्शन और उनके परीक्षा परिणामों में दिखना चाहिए। इसके लिए उन्होंने स्कूलों में नियमित टेस्ट आयोजित करने और बच्चों की जरूरत के अनुसार कस्टमाइज्ड लर्निंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। आगे शिक्षा के स्तर को सुधारने और साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में स्कूल छोड़ने वाले (ड्रॉप-आउट) बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया जाए। इन बच्चों को पुनः नामांकन कराकर बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुदृढ़ हो सके। इसके अतिरिक्त बैठक में मिड डे मील की गुणवत्ता और बच्चों के स्वास्थ्य जांच पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सहित विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

केंन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में व्याप्तह चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 894 किलोमीटर बढ़ेगा।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में क्रीसमस पूर्व बाल मेले का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए गठबंधन के सभी दलों के मुख्य प्रदेश प्रवक्ताओ द्वारा प्रेस वार्ता कर दिखाई गई एकजुटता।

rktvnews

मानव अस्तित्व बचाये रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी : डीएम

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया।

rktvnews

Leave a Comment