RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बदहाली का कारण

बदहाली का कारण

बहाल हुआ,
बाँटा गया श्रेणीयों में,
एक से चार ।

मेरी आकांक्षा
अच्छे टेबुल की,
उनकी कुर्सी की ।

मैं सहलाता,
पूछ कुर्सी की
कुर्सी वाला मंत्री की ।

कुर्सी वाला,
बैठा संचिका दाबे,
आलमारी में ।

मंत्री बैठता,
पाँच साल तक चुप,
जनता रोती ।

टेबुल वाला ज
गह छोड़ खोजता,
मुल्ला बाहर ।

जानकारी में,
होता है सब कुछ,
लाचार र्शीष ।

सबने मोड़ा,
मुँह काम से,
यंत्र बुलाया ।

बैठने लगे,
काम वाले हाथ,
आयी छंटनी ।

युवा बेकार,
बुढ़े को इंतजार
समस्या हल का

रचनाकार डॉ कृष्ण दयाल सिंह
(उक्त कविता डॉ कृष्ण दयाल सिंह रचित नाटक और कविता संग्रह यथावत से ली गई है,लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ को लेकर तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:सूरदास पर नवीन दृष्टिकोण से शोध की आवश्यकता है।

rktvnews

हिंदू नववर्ष पर सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की साजिश का हिस्सा है औरंगजेब पर हमला।

rktvnews

सरकार की नई नियमावली 2023 ने नियोजित शिक्षकों को बोर्ड की जगह रोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया,सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा: पंकज कुमार सिंह “मंटु”

rktvnews

Leave a Comment