RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर के द्वारा स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिसव के रूप में मनाया जाते हैं। जिसके उपलक्ष्य पर रन फॉर स्वदेशी संकल्प दौड़ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, राष्ट्र-निर्माण, सेवा-भाव और आत्मनिर्भरता के मूल्यों का विकास करना है।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विभु जैन ने की। रन फॉर स्वदेशी सह स्वदेशी संकल्प दौड़ की शुरुआत आरा रामना मैदान के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर की गई। इसके बाद शहर के शहीद भवन चौक, महावीर टोला, मठिया मोड़,शिवगंज मोड़, जेल रोड, गोपाली चौक, धर्मन चौक, टाउन थाना होते हुए आरा रमना मैदान में समापन किया गया।स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय कुमार ने भारत माता की जयकारों से कार्यक्रम में युवाओं के बीच
हौसला अफजाई किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि हम सभी भारतीय अपने प्राचीन संस्कृति सभ्यताओं से दूर हो रहे हैं ।विकसित भारत की ओर संकल्पित होने से पहले स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेनी होगा।शहर एक कदम स्वदेशी की ओर बढ़ा रहा है।
मेयर इंदु देवी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से हम स्वस्थ रहते हैं और गंभीर बीमारियों से बचते हैं। जहां तक देखते हैं कि स्वदेशी विधि व्यवस्था अपने से शहर की प्रति व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है।
जिला अध्यक्ष विभू जैन ने कहा कि भोजपुर स्वदेशी के माध्यम से हम सभी युवाओं के बीच में एक शुभ संकेत देना चाहते हैं कि जहां हम सभी युवाओं को विकसित भारत बनाने में मजबूती मिलेगी । संयोजक आलोक अंजन, व्यवसाय मंच के जिला संयोजक राकेश रंजन , चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव डॉ आदित्य विजय जैन, विश्व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी ओमप्रकाश राय,प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र चौबे,प्रयास एक कोशिश के संस्थापक कुमार मंगलम संजय सिंह,,तेजस के सुनील चौधरी,हिंदुस्तान फिजिकल अकादमी के अमित पाल ,संतोष चंद्रवंशी,उदय सिंह, ललनदीप जी,निशांत सिंह सेंगर,संजय गुप्ता,वीरेंद्र जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आदि सिंह आदि और उमंग चंद्रवंशी, राजन नैयर,प्रतिक विराट, हर्ष राज मंगलम,राकेश शर्मा,प्रियांशु श्रीवास्तव,अमलेश यादव,आकाश पांडेय,रत्नेश नंदन,विकाश गुप्ता,रवि पांडे,शशि सिंह,उत्सव सिंह,जिनवाणी कॉलेज के राहुल आनंद,ज्ञान ज्योति के राकेश पाठक,वैभो, रितिक सिन्हा ट्रेनर सुभाष कुमार और तुलसी कुमारी, कृतिका कुमारी, रितिका कुमारी, कारण कुमारी,बबली कुमारी, सुनीता कुमारी खुशी कुमारी, लकी कुमारी, पूनम कुमारी, सोनम पांडे, सोनम राय, संजना तिवारी, श्वेता सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैना सुंदर धर्मशाला कमेटी, ज्ञान लोक प्रोपराइटर दीपू जैन, ज्ञान जिनवाणी कॉलेज के डायरेक्टर सिद्ध विजय जैन एवं ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की प्राचार्य की शिपी जैन तीरंदाजी के कोच नीरज सिंह को विशेष धन्यवाद। इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी।

Related posts

श्री आरा गौशाला मे गोपष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन! सदर एसडीओ और मेयर ने कार्यक्रम का किया उदघाटन।

rktvnews

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए भेषज संहिता आयोग स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत “एक दिन एक घंटा एक साथ” अभियान में शामिल हुआ, पूरे परिसर में स्वच्छता में चैंपियन बना।

rktvnews

दफादर चौकीदार पंचायत भोजपुर का कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मतदाता जागरूकता में भोजपुर जीविका की दीदियों ने रचा इतिहास।

rktvnews

वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment