RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया स्वर्गीय श्री हर सिंह मेहर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023″ का उद्घाटन।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 19 जून। जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ के विण में स्थित एसजेडी बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित “स्वर्गीय श्री हर सिंह मेहर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023” का उद्घाटन फीता काटकर किया। जिलाधिकारी ने बैडमिंटन भी खेला तथा बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित रहने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने आयोजकों को टूर्नामेंट के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने छात्र बैडमिंटन खिलाड़ियों से कहा कि यह टूर्नामेंट उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा अवसर है! अच्छे से खेले तथा अपनी खेल प्रतिभा को विकसित करें।
बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन पिथौरागढ़ द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए आयोजक सचिव कुलदीप सिंह मेहर ने बताया कि इस दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर 11,13, 15, 17, 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं ओपन वर्ग की सिंगल एवं डबल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न विद्यालयों के 150 छात्र- छात्रा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गिरीश जोशी, बैडमिंटन एसोसिएशन पिथौरागढ़ के कोषाध्यक्ष शंकर सिंह खर्कवाल, राकेश देवलाल, कोच भूपेश बिष्ट व धर्मेश डसीला एवं खिलाड़ी व दर्शक उपस्थित थे।

Related posts

सुपौल: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में‘‘शिक्षा संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों की सघन जांच,कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने कृषि भवन से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई और उसका नेतृत्व भी किया।

rktvnews

कहा था मान जाओ…🤪सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर बक्सर पुलिस की कार्रवाई।

rktvnews

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।पुष्पांजलि अर्पित कर दी अंतिम विदाई।

rktvnews

डीजल अनुदान सत्यापन कार्य में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर एवं अनुशासनिक कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment