RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हैप्पीनेस का गुर सिख रहे हैं आरावासी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जनवरी।स्थानीय मैना सुंदर धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय संस्था दी आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा हैप्पीनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
गुरुवार को कार्यक्रम का तीसरा दिन था ।वही यह कोर्स 6 दिनो तक चलेगा। इस कार्यक्रम में शहर के महिला, पुरुष, युवा, व्यवसायी, विद्यार्थी, गृहिणी सभी लोग हैप्पीनेस सीख रहे हैं। जीवन जीने की कला नामक संस्था द्वारा यह हैप्पिनेस कोर्स दुनिया भर के 187 देशों में संचालित किया जाता है। वहि शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागी पहले से बहुत ही खुश प्रतीत हो रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक के तौर पर अभय कुमार, अमरेंद्र नारायण और स्वयं प्रकाश जी है जो प्रतिभागियों को जीवन जीने की कला सीखा रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस शिविर के करने से लोगों को मानसिक तनाव, डिप्रेशन, अनिद्रा समेत मानसिक तथा शारीरिक कई प्रकार के बीमारियों से राहत मिलती है। साथ ही आज के भागदौड़ के जीवन में तन और मन दोनों को योग और ध्यान के माध्यम से कैसे सुव्यवस्थित रखा जा सके इसके तरीके विस्तार से बताई जा रही हैं। मोटापा से ग्रस्त एवं अनिद्रा के शिकार लोग भी यहां आकर राहत महसूस कर रहे हैं।

Related posts

दुमका:पर्यटन स्थलों के सर्वांगीण विकास को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ेगा बुंदेलखण्ड : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिए विचार।

rktvnews

रामगढ़: गुमशुदा मूकबधिर बालक को परिजनों को किया गया सुपुर्द।

rktvnews

बाबा साहब के संविधान को हटाकर मनुस्मृति थोपना चाहती है भाजपा : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा

rktvnews

मध्यप्रदेश:औषधीय फसलों में नवाचार कर विशिष्ट पहचान बनाई कमलाशंकर ने।

rktvnews

Leave a Comment