RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:संभावित आपदाओं से निपटने हेतु निरंतर मॉकड्रिल आवश्यक, आमजन गंभीरता से करें सहभागिता : प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

पटना समेत 6 जिलों में सायरन बजते ही शाम 07:00 से 07:15 के बीच बंद होंगी बत्तियां, कल होगी नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉकड्रिल
आपदा प्रबंधन विभाग में छह जिले पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार के आपदा पदाधिकारियों के साथ हुई टेबल टॉप एक्सरसाइज़।

माकड्रिल की बारीकियों से पदाधिकारियों को कराया गया रू-ब-रू।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)13 मई।गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 मई को पटना समेत राज्य के छह जिले किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में हवाई हमला तथा ब्लैकआउट संबंधी माकड्रिल का आयोजन होगा। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय माकड्रिल के सफल आयोजन हेतु नोडल एजेंसी है। माकड्रिल के सफल आयोजन को लेकर 13 मई, बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल तथा महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा निदेशालय डॉ. परेश सक्सेना की अध्यक्षता में संबंधित जिलों के आपदा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज़ का आयोजन किया गया। विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से माकड्रिल के छह बिंदुओं के बारे में क्रमवार रूप से बताया।
एक्सरसाइज़ के दौरान विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि किसी भी तरह की संभावित आपदा से बचाव एवं सुरक्षा के लिए नियमित माकड्रिल का होना आवश्यक है। माकड्रिल के माध्यम से आमजन में आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता के प्रसार होता है। आमजन से अपील करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि 14 मई की शाम 07:00 बजे से 07:15 के बीच होने वाले ब्लैकआउट के दौरान घबराएं नहीं, ब्लैकआउट के दौरान अपार्टमेंट्स में जनरेटर न चलाकर, मोबाइल स्क्रीन, टॉर्च या अन्य किसी प्रकाश स्त्रोत का इस्तेमाल ना कर पूर्ण ब्लैक आउट में सहयोग करें।
उन्होंने संबंधित जिलों में सायरन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगे उन्होंने कहा कि ब्लैक आउट के दौरान बिजली की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए जिलों के पदाधिकारी समय रहते ऊर्जा विभाग से सामंजस्य स्थापित करेंगे और ब्लैक आउट की सफलता में सहयोग लेंगे। आगे उन्होंने कहा कि सायरन के लिए चौक-चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम, थानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। पदाधिकारी माकड्रिल के दौरान अस्पतालों की खिड़कियों पर क्यूबिकल पर्दा या प्राइवेसी कर्टन लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त एक्सरसाइज़ में नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना ने नागरिक सुरक्षा की दिशा में होने वाले माकड्रिल की बारीकियों से उपस्थित पदाधिकारियों को रूबरू कराया। उन्होंने माकड्रिल के लिए निर्धारित सभी छह बिंदुओं का सिलेसिलेवार उल्लेख किया और इसके उद्देश्यों से भी अगवत कराया। उन्होंने कहा कि पिछले अभ्यास में बेगूसराय जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन था। इसी तर्ज पर अगले अभ्यास के लिए पदाधिकारी अपनी तैयारी पूरी करें।
टेबल टॉप एक्सरसाइज़ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डॉ. उदय कांत, उपाध्यक्ष, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, समादेष्टा, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), समादेष्टा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), सभी संबंधित जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा) तथा सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी समेत रेलवे पुलिस फोर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।

Related posts

उत्तराखंड:छावनी परिषद कार्यालय, गढ़ीकैंट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण।

rktvnews

आरा के उच्च शिक्षा जगत में बक्शी अवधेश का नाम अविस्मरणीय ।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या अनुसार समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश।

rktvnews

लखीसराय:”जेंडर एकीकरण एवं दीदी अधिकार केंद्र” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: रेल थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उत्कृष्ट कार्यों हेतु किए गए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment