RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या अनुसार समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)28 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम, नैनीताल के कैंची धाम, अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर, पौड़ी जिले में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालु पंजीकरण, पैदल मार्गों और सीढ़ियों का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन अनुभव प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दोनों मंडलों के आयुक्तों की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाए। इस समिति में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मनसा देवी मंदिर परिसर तथा अन्य प्रमुख मंदिर परिसरों के सुनियोजित विकास, धारण क्षमता में वृद्धि और व्यवस्थित दुकान प्रबंधन पर बल देते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और सुगम बनाया जाए। श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए तथा दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करते हुए चरणबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, एस.एन. पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर यूनिटी‘ मैराथन को दिखाई हरी झण्डी।

rktvnews

सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे!

rktvnews

राजस्थान:वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत।

rktvnews

बेंगलुरु में निवेशकों की गोलमेज बैठक ने विकसित भारत @2047 विजन को आगे बढ़ाया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment