RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

भोजपुर: रेल थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उत्कृष्ट कार्यों हेतु किए गए सम्मानित।

रेल पुलिस अधीक्षक पटना से सम्मान ग्रहण करते थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह

रेल पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा प्रशस्ति पत्र दे किया गया सम्मान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 अक्टूबर। आज आरा रेल थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु रेल पुलिस अधीक्षक पटना के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित हो की आज रेल पुलिस अधीक्षक पटना के कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक रेल पुलिस पटना सहित सभी रेल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना अध्यक्षों ने शिरकत की थी। गोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का रेल पुलिस अधीक्षक पटना के द्वारा प्रशस्ति पत्र दे सम्मान किया गया है।
रोहित कुमार सिंह को मिले इस सम्मान पर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने थाना अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है वही थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने रेल पुलिस अधीक्षक पटना द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति उनका आभार प्रकट किया है।

Related posts

गिरिडीह:सहायता मंच के तहत LL कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

rktvnews

मैं बिहार हूं…..

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

भारत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (IBB) पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

नवादा:सिवान के दम्पति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए छः माह की शिशु अधिति कुमारी को दिया गया गोद।

rktvnews

Leave a Comment