RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)29 अप्रैल।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने गर्मी के मद्देनजर सभी प्रखंडों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी जलमीनारों को अविलंब दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने 15वीं वित्त आयोग की राशि का उपयोग पंचायतों के समग्र विकास हेतु प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिन आवास योजनाओं का निर्माण कार्य अभी तक अधूरे हैं, उन लाभुकों को नोटिस जारी करते हुए शीघ्र योजनाओं को पूर्ण कराएं।
प्रमाण पत्र निर्गमन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जाति सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहें। उन्होंने विशेष रूप से जाति प्रमाण पत्रों के अधिक लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर संचालित सभी विकास योजनाओं को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर बल दिया तथा सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

Related posts

भोजपुर : आरा में किया गया बिहार फोटो वीडियो एक्सपो 2025 का पोस्टर लॉन्च।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अगलगी, हीट वेव (हिट Wave), पेयजल संकट एवं जलापूर्ति के संबंध बैठक।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा में नगर रामलीला समिति द्वारा लगाया गया स्टॉल, अध्यक्षा रहीं मौजूद।

rktvnews

दरभंगा:मंत्री सूचना एवं जन-संपर्क विभाग ने प्रेस क्लब दरभंगा का किया निरीक्षण।

rktvnews

विकसित राष्ट्र की ओर कदम बढ़ा रहा है भारत : प्रधानमंत्री

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय महदह के भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment