RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त द्वारा परिसदन का निरीक्षण; व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)29 अप्रैल।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने परिसदन, दुमका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसदन में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, मरम्मत कार्यों एवं समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परिसदन में ठहरने वाले अतिथियों को उत्कृष्ट एवं संतोषजनक सुविधाएं प्रदान करना सर्वोपरि होना चाहिए।
उपायुक्त ने डाइनिंग रूम को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि खानपान की व्यवस्था साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित हो। साथ ही, परिसदन में ठहरने वाले अतिथियों से संबंधित सभी जानकारियां—जैसे प्राप्त होने वाली राशि, कुल कमरे, खाली कमरों की संख्या और कितने कमरों में लोग ठहरे हुए हैं”—को नियमित रूप से एक्सेल शीट में संधारित किया जाए, ताकि प्रबंधन में पारदर्शिता एवं सुगमता बनी रहे।
उन्होंने परिसदन परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। सभी कमरों में एसी की समुचित कार्यशीलता सुनिश्चित करने, शौचालयों की नियमित एवं उच्च स्तर की सफाई बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य अविलंब कराने को कहा।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने परिसदन की समग्र साज-सज्जा एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर एवं कमरों की लाइटिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने, सभी विद्युत वायरिंग को दुरुस्त कराने तथा गार्डन एरिया में आकर्षक लाइटिंग लगाने को कहा। साथ ही, कमरों के वाल पेपर बदलने एवं परिसर में सुंदर एवं आकर्षक फूल-पौधे लगाने का निर्देश दिया, ताकि परिसदन का वातावरण स्वच्छ, सुसज्जित एवं स्वागतयोग्य बने।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए परिसदन की व्यवस्था को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए।

Related posts

दुमका में 10–11 जनवरी को होगा ‘दुमका विंटर फिल्म फेस्टिवल’।

rktvnews

सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से सभी करें कार्यः एसपी, गढ़वा

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा।

rktvnews

भारत मॉरीशस मैत्री संघ के महासचिव बने राजेश भट्ट।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय खेल मैदान को विकसित किए जाने एवं किला मैदान सौंदयीकरण के संबंध में बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:नेशनल यूथ फेस्टिवल में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय प्रदर्शन, तीन विधाओं में खिताब, कुल 10 पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment