बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन पटना प्रमंडल के जोनल अधिकारी रोहित खत्री ने किया लॉन्च।
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)24 अगस्त।आज आरा में बिहार फोटो वीडियो एक्सपो 2025 का पोस्टर लॉन्च किया गया, पोस्टर लॉन्च बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन पटना प्रमंडल के जोनल अधिकारी रोहित खत्री के द्वारा किया गया। श्री खत्री ने बताया कि वीडियो फोटो एक्सपो पटना के ज्ञान भवन में आगामी 12,13,14 अक्टूबर को होने वाला है।इसमें भारत के अलावा नेपाल से भी काफी संख्या में फोटोग्राफर आते हैं।उन्होंने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर को कैमरे की नई तकनीक के बारे में काफी जानकारी देना हैं। साथ ही एडिटिंग और फोटो से संबंधित कई नई जानकारियां भी निःशुल्क मिलती है। विदित हो की एक्सपो पटना में सातवीं बार होने जा रहा है।पोस्टर लॉन्च का कार्यक्रम आरा के जीरो माइल के समीप अपना डिजिटल जोन में किया गया।इस अवसर पर बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन भोजपुर के अध्यक्ष जयंत ओझा,सचिव चंदन कुमार,मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष पंकज कुमार,संदेश प्रभारी कमलेश सिंह,कोर कमिटी सदस्य सुमन सौरभ,राकेश कुमार के साथ साथ काफी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित थे।

