RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा में नगर रामलीला समिति द्वारा लगाया गया स्टॉल, अध्यक्षा रहीं मौजूद।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)17 अप्रैल।शहर के जेल रोड में नगर रामलीला समिति द्वारा राम भक्तों के स्वागत में स्टॉल लगाया गया। जहां शोभा यात्रा में शामिल एवं देखने आए राम भक्तों को पेठा तथा शुद्ध जल दिया गया। इस मौके पर नगर रामलीला समिति की अध्यक्षा डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि आज रामनवमी शोभायात्रा में पहली बार भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई, जो आरा के लिए गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने शोभा यात्रा के मुख्यरथ की दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहा कि राम भक्तों ने संयमित तरीके से अपनी अपनी झांकी का प्रदर्शन किया। नगर रामलीला समिति द्वारा राम भक्तों के बीच पेठा तथा शुद्ध पानी का बोतल वितरित किया गया। नगर रामलीला समिति के स्टॉल पर सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलिप कुमार गुप्ता, बिष्णुशंकर, कृष्ण कुमार, मेजर राणा प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार,ओपी कश्यप, अवधेश पाण्डेय समेत अन्य सदस्यो ने संयुक्त रूप से सहयोग किया।

Related posts

भोजपुर:भूगोल विभाग तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

रक्षा सचिव ने माउंट एवरेस्ट और माउंट किलिमंजारो के पर्वतारोहण अभियानों के पर्वतारोहियों का औपचारिक रूप से स्‍वागत किया

rktvnews

केंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में शिविरों का व्यापक आयोजन।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन हेतु सिंबल लोडिंग यूनिट के संचालन और भंडारण के लिए निर्देश जारी किया।

rktvnews

भोपाल:देश को एक और अखंड बनाने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment