RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व विधायक रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शाहाबाद के विकास का लिया संकल्प।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई। बुधवार को शाहाबाद सिविल सोसाइटी एवं रामजी प्रसाद सिंह ग्रामीण विकास, सामाजिक एवं आर्थिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामजी प्रसाद सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर आरा क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।
मुख्य अतिथि पूर्व वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कृष्ण सिंह ने स्वर्गीय रामजी प्रसाद सिंह के जीवन को जनसेवा, ईमानदारी और राष्ट्रनिष्ठा का आदर्श बताया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) दुर्ग विजय सिंह ने उनके मूल्यों एवं आदर्शों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
शाहाबाद सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. शशि कुमार सिंह ने कहा कि संस्था गरीब एवं मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाएगी। कार्यक्रम में शोध पत्रिका ‘विचारिकी’ का लोकार्पण भी किया गया।
सभा के अंत में शाहाबाद के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक समरसता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रो दुर्ग विजय सिंह प्रो कमल कुमारी डा बीके शुक्ला भुवनेश्वर ठाकुर प्रो नंद जी दुबे गंगाधर पांडे रोहित कुमार पासवान डॉक्टर योगेंद्र सिंह प्रोफेसर राजेंद्र पांडे अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह गुंजन कुमार डॉक्टर आलोक कुमार सिंह आदि सिविल सोसायटी के सदस्य रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इंडिया पोस्ट नेटवर्क के महत्वपूर्ण विस्तार और आधुनिकीकरण पर प्रकाश डाला।

rktvnews

बिहार:सोफिया क़ुरैशी के ऊपर दिए गए बयान से सभी सैनिक आहत : राजेश निराला

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 71 विद्यालयों को किया गया बंद।

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में एक बार फिर उठाया सहारा निवेशकों का मुद्दा।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी क्रिसमस की बधाई व शुभकामनायें।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment