RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:जिला पदाधिकारी, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अगलगी, हीट वेव (हिट Wave), पेयजल संकट एवं जलापूर्ति के संबंध बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)05 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अगलगी, हीट वेव (हिट Wave), पेयजल संकट एवं जलापूर्ति के संबंध में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम में बताया गया की विभिन्न माध्यमों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि कई स्थानों पर चापाकल मरम्मती एवं जलापूर्ति की आवश्यकता है। कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पेयजल आपूर्ति अथवा चापाकल मरम्मती की आवश्यकता से संबंधित प्रतिवेदन जिला गोपनीय शाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि उन सभी स्थानों पर यथाशीघ्र लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं बुडको के माध्यम से सुचारू रूप से जलापूर्ति प्रारंभ किया जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं कार्यपालक अभियंता, बुडको को निर्देश दिया गया कि विभागीय नियमानुसार यथाशीघ्र पेयजल योजनाओं का परस्पर हस्तांतरण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि बढ़ते गर्मी के दृष्टिगत अगलगी की घटनाओं पर अविलंब संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अगलगी की घटनाओं की दृष्टिगत अग्निशाम वाहनों के साथ अग्निशमन दल को अलर्ट मोड में रखना सुनिश्चित करेंगे।
सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि हीट वेव, अगलगी की स्थिति में घायलों एवं बीमार व्यक्तियों के इलाज हेतु सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल बक्सर को अलर्ट मोड में रखना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भाकपा माले भलुहीपुर -मिराचक मे स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने तथा गरीबों को बुनियादी सुविधा बहाल करने की मांग पर मिराचक मे 19 जनवरी को आयोजित करेगा सम्मेलन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

रायपुर : स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल।

rktvnews

वैशाली: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया भू समाधान शिविर का उद्घाटन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने 3 करोड़ 22 लाख की परियोजना मीतली के मल्टीपरपज निर्माणधीन हाल का किया निरीक्षण!घटिया सामग्री व लापरवाही से हो रहे निर्माण कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त शासन को भेजी जाएगी आख्या।

rktvnews

छत्तीसगढ:संस्कृत कवि भास के मध्यम व्यायोग व रामासामी के नदपावादाई नाटक का हुआ मंचन।

rktvnews

गिरीडीह:नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment