RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जवानिया में कटाव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं:अपर समाहर्ता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देश पर बुधवार को अपर समाहर्ता (आपदा) ने जवानिया में गंगा नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बक्सर के कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती तथा गंगा नदी के जलस्तर और तट सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने मौके पर कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अभियंताओं एवं पदाधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।अपर समाहर्ता ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कटाव निरोधक कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने तथा मानसून अवधि में पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं, ताकि तटवर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे।

Related posts

दरभंगा:मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:जतराहीबाग चौक से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पंडित बिरजू महाराज कथक के पर्याय:कथक गुरु बक्शी विकास

rktvnews

बजट 2026-27 : आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति।

rktvnews

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बरकानी गाँव में 19 अप्रैल 2025 को हुई घटना पर स्वत संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर:नए वर्ष मे बड़हरा विधानसभा मे सड़को और पुल-पुलिया की सौगात।

rktvnews

Leave a Comment