RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गुरु पूर्णिमा पर श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के समापन पर निकली शोभायात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई।भगवान महावीर मार्ग (जेल रोड) स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में श्री मुनिसंघ सेवा समिति, आरा के तत्वावधान तथा आचार्य श्री सुलभ सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य समापन हुआ। समापन जिनेंद्र प्रभु के भक्तिपूर्ण अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा से हुई। इसके बाद गुरु श्री सुलभ सागर जी महाराज का उत्कृष्ट द्रव्यों से पाद प्रक्षालन, गुरुभक्ति, महाआरती एवं शास्त्र भेंट का आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि विधान की पूर्णाहुति के उपरांत भगवान जिनेंद्र प्रभु की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जैन ध्वज एवं मंगल कलश के साथ गाजे-बाजे से सुसज्जित शोभायात्रा में सैकड़ों लोग जेल रोड, शिवगंज, हॉस्पिटल रोड, बड़ी मठिया, महादेवा रोड, धर्मन चौक एवं गोपाली चौक होते हुए पुनः चंद्रप्रभु मंदिर पहुंची। वहां भगवान का अभिषेक एवं पूजन के बाद उन्हें मूल वेदी में विराजमान कराया गया।

Related posts

समस्तीपुर:सुभाष बाबू ने देश को आजाद कराया : डाॅ लाभ

rktvnews

बक्सर:प्रभु भक्ति ही मुक्ति का समर्थ साधन है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा महायज्ञ के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

भारत में कामकाज की स्थिति 2026: भारत का युवा कार्यबल बढ़ रहा है और पहले से ज़्यादा शिक्षा हासिल कर रहा है।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 का भव्य उद्घाटन- प्रवासी राजस्थानियों का वैश्विक महाकुंभ बना जयपुर।

rktvnews

आरटीई अधिनियम अंतर्गत कमजोर वर्ग के 25% बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें निजी विद्यालय: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment