RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एम.एम. महिला महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देश पर बुधवार को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (नमामि गंगे), अवर निर्वाचन पदाधिकारी, आरा सदर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन, स्थानांतरण, मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप, भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल तथा फॉर्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक ने निर्वाचन प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कैंपस एंबेसेडर एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related posts

‘सत्या साची’ की आनंदिता साहू ने कहा, “भाई दूज का रिश्ता सिर्फ भाइयों तक क्यों सीमित हो? बहनें भी होती हैं सच्ची साथी”

rktvnews

जगजीवन कॉलेज आरा में आईपीएस आनंद कुमार से विद्यार्थियों के प्रेरक बातचीत कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने किया मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

जिला कलक्टर ने किया गोगामेड़ी मेले का निरीक्षण, उचित मूल्य कि दुकान और स्मार्टफोन शिविर में जांची व्यवस्थाए।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली व्यापार मेला के ब्रोसर का किया विमोचन।

rktvnews

संभल : देश को कौन जला रहा है?

rktvnews

Leave a Comment