RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:स्टार्टअप्स के लिए तकनीक एक गेम चेंजर:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 अप्रैल। शुक्रवार को को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा STPI द्वारा आयोजित TECHINNOVA2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके अलावा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आधुनिक युग में तकनीक की महत्ता और जिम्मेदार नागरिकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक केवल काम आसान करने का जरिया नहीं, बल्कि योजना बनाने और समस्याओं के समाधान का सबसे सशक्त माध्यम बन चुकी है। आगे उपायुक्त ने कहा कि आज के स्टार्टअप्स के लिए प्लानिंग और प्रॉब्लम-सॉल्विंग की प्रक्रिया पूरी तरह बदल चुकी है। डेटा एनालिटिक्स और सिमुलेशन सॉफ्टवेयर की मदद से अब उद्यमी जमीन पर उतरने से पहले ही जोखिमों का आकलन कर पा रहे हैं। तकनीक की मदद से संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो रहा है, जिससे स्टार्टअप्स कम समय में अधिक प्रभावी परिणाम दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तकनीक के जुड़ाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने iRAD (Integrated Road Accident Database) सॉफ्टवेयर का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे और बेहतर बनाने हेतु तकनीक का उपयोग करते हुए iRAD जैसे सॉफ्टवेयर का प्रभावी बनाया जा सकता है।
संबोधन के अंत में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए, वह ‘सिविक सेंस’ (नागरिक बोध) का विकल्प नहीं हो सकती। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बुनियादी जिम्मेदारियों, जैसे यातायात नियमों का पालन, स्वच्छता बनाए रखना और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा, “जब तकनीक और जिम्मेदारी एक साथ चलेंगे, तभी देश का वास्तविक विकास संभव है।

Related posts

गढ़वा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” विशेष अभियान के चलते 21 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित।

rktvnews

बक्सर:सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं से छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं: जिलाधिकारी

rktvnews

रायपुर : आत्मा योजना : उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर चौतू नेताम बना सफल कृषक।

rktvnews

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने नया लोगो और शुभंकर लॉन्च किया।

rktvnews

बक्सर:प्रभु भक्ति ही मुक्ति का समर्थ साधन है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

गुमला:शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्य-योजना बनाकर करें काम: के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment