RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग एवं सामग्री कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 29 फरवरी।आज अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग एवं सामग्री कोषांग की समीक्षा बैठक की गई एवं कोषांगो में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कार्मिक कोषांग के कार्य संबंधित निम्न निर्देश दिए गए:-

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप सभी कार्यों का व्यवस्थित एवं ससमय निष्पादन करना। संबंधित विभागों को अधियाचना पत्र विहित प्रपत्र में ससमय तमिला कराना एवं निर्धारित समय सीमा के अंदर विहित प्रपत्र में कर्मियों की सूची प्राप्त करना। कार्य पर योगदान नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करना। कोषांग के कार्यों/दायित्वों से संबंधित प्रगति का सततअनुश्रवण करते हुए दैनिक प्रतिवेदन तैयार कराना एवं इससे जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराते हुए यथा स्थिति संबंधी प्रतिवेदन विभिन्न स्तरों पर भेजने की कार्रवाई करना इत्यादि।

प्रशिक्षण कोषांग के कार्य के निम्न निर्देश दिए गए:-

मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने हेतु ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार करना। प्रशिक्षण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय बिहार एवं भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रशिक्षण की व्यवस्था करना। जिला तथा प्रखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर का चयन एवं उन्हें प्रशिक्षित करना। कार्मिक एवं ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी से समन्वय बनाकर मतदान पदाधिकारी के लिए ईवीएम संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाना तथा प्रशिक्षण देना इत्यादि।

सामग्री कोषांग के कार्य के निम्न निर्देश दिए गए:-

निर्वाचन की अधिसूचना के पश्चात विधानसभा क्षेत्रवार/मतदान केंद्रवार मतदाता सूची का विखंडन कराना तथा इस कार्य हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करना। निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित कराना। प्रपत्रों को सुरक्षित, ससमय परिवहन, भंडारण एवं विभिन्न मतदान दलों का उनकी नियमानुसार आपूर्ति तथा वितरण सुनिश्चित कराना इत्यादि।

Related posts

नेशनल न्यू बोर्न वीक धात्री के तहत आदर्श ग्राम दांवा में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

गया:जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गढ़वा:रामपुर में उत्पाद विभाग की छापामारी, 200 किलो जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध शराब नष्ट।

rktvnews

भोजपुर : वारंटी गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

गणतंत्र दिवस परेड में 600 से अधिक पंचायत सदस्य विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

rktvnews

Leave a Comment