RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह – अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में विधिक मामले से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 अप्रैल। शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह – अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की सयुंक्त अध्यक्षता में विधिक मामले से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशासन और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय पर संवाद

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि कानून की जानकारी केवल वकीलों या न्यायाधीशों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, “विधिक साक्षरता ही वह सशक्त माध्यम है जिससे आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकते हैं।” उन्होंने विशेष रूप से ‘निःशुल्क कानूनी सहायता’ और ‘मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के त्वरित निपटारे पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। कार्यशाला के दौरान तकनीकी सत्र में ‘माइनिंग मिनरल कानूनी नियमावली’ की बारीकियों पर विस्तृत चर्चा की गई। खनन क्षेत्र से जुड़े कानूनी विवादों, अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई और संबंधित धाराओं के प्रयोग के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई। साथ ही सही तरीके से शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ उनके संवैधानिक कर्तव्यों पर चर्चा करने के अलावा दैनिक प्रशासनिक कार्यों में आने वाली महत्वपूर्ण कानूनी धाराओं के सही क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा की घटनाओं को रोकना और NDPS एक्ट (नशा विरोधी कानून) के प्रति अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत महिलाओं को मिलने वाले कानूनी अधिकारों, जैसे कि निवास का अधिकार और भरण-पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा कार्यशाला के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (हेल्पलाइन नंबर 181/1091) की जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों और NDPS एक्ट के तहत सजा के प्रावधानों से अवगत कराया गया। वही पीड़ितों के लिए उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। इसके अलावा हिट एंड रन से जुड़े मामलों में त्वरित निराकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यशाला में विकास और कानून के आपसी संबंध को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जनता का कानूनन जागरूक होना अनिवार्य है। आगे उन्होंने कहा कि विकास और कानून के आपसी संबंध को रेखांकित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कानून केवल दंड देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विकास के लाभों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का एक सशक्त उपकरण है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर और अधिक सुदृढ़ हो सके। आगे कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सौरभ ने पुलिस और जनता के बीच ‘विश्वास’ के सेतु को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने जनसुरक्षा से जुड़े तकनीकी और कानूनी पहलुओं से सभी को अवगत कराया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर श्री राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलों के अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, सीडीपीओ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जे एस एल पी एस, बाल कल्याण समिति, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, सी एल ए डी सी, डालसा, पूर्व अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी, जिला परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाईन, केन्द्र प्रशासक, सखी वन-स्टॉप सेंटर, जिला परियोजना समन्वयक, PCI-UNICEF, स्वयं सेवी संस्था, निजी विकास, ग्राम ज्योति, आश्रय व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति 24 नवंबर 2023 को गुजरात के गांधीनगर का दौरा करेंगे।

rktvnews

समस्तीपुर:विश्व मानवाधिकार दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:फकीरी में भी जनसेवा का भाव अब बन गया है स्वभाव: समाज सेवी अमरदीप

rktvnews

मुजफ्फरपुर:मड़वन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्पेशल जांच, फ्री मिले महंगे इंजेक्शन।

rktvnews

भोजपुर:निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान होंगे:महेंद्र कुमार ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर

rktvnews

उपराष्ट्रपति के जन्म दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment