RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जयपुर:खाद्य सुरक्षा के प्रशिक्षण में बनाया विश्व रिकॉर्ड,दो दिन में 48 हजार फूड हैंडलर्स को दिया प्रशिक्षण,वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन में दर्ज की गई उपलब्धि।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )19 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावट के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने मात्र दो दिनों (17 एवं 18 मार्च) में 48 हजार से अधिक खाद्य कारोबारियों एवं संबंधित व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उल्लेखनीय है कि पहले ही दिन 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया, जो भी एक रिकॉर्ड है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम सहित जिलों में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों ने खाद्य सुरक्षा की दिशा में यह ऐतिहासिक कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है। आगे भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील कर्मी, राजकीय छात्रावासों के स्टाफ, जेल रसोई कर्मचारी, होटल एवं ढाबा संचालक तथा स्ट्रीट फूड वेंडर्स सहित विभिन्न खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। विभाग को इसका अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है।
अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि इस प्रकार का व्यापक प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा प्रशिक्षित फूड हैंडलर्स द्वारा सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित होगा। संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी जिलों में प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया।

Related posts

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के अवसर पर सेमिनार आयोजित!पूरे देश से आए ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा,परिचर्चा में रखे अपने विचार।

rktvnews

देहरादून: राज्य में जल संकट की चुनौती को ले ऐतिहासिक पहल का आगाज,“डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने “Security Beyond Tomorrow: Forging India’s Resilient Future” विषय पर व्याख्यान दिया और ‘ORF Foreign Policy Survey’ को लॉंच किया।

rktvnews

चतरा:मतदाता जागरूकता वर्चुअल रियलिटी वैन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में भोजपुर जिले के पहले डिजिटल लैब का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment