RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में की गई पंचायतों में क्लस्टर योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)02 जनवरी। आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में चिन्हित प्रखंडों के पंचायतों में क्लस्टर योजना के तहत की जा रही कार्यों की प्रगति कि समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन, जल जीवन हरियाली, जीविका के VO बिल्डिंग, बाल सुलभ आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक पुस्तकालय, खेल का मैदान,और अन्य कार्यों की प्रगति पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई। यह समीक्षा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरो, कोइलवर, जगदीशपुर, शाहपुर और अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, पीरो और जगदीशपुर से की गई। उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि 15 जनवरी तक सभी क्लस्टर के कार्यों को पूर्ण करते हुए इन क्लस्टरों में विभिन्न विभागों की योजनाओं का कैंप लगाकर बचे हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही उन्होंने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज,ककिला के कैंपस का सौंदर्यीकरण, लैब का कार्य पूर्ण करने, डिजिटल साइन बोर्ड संस्थापित करने,चिन्हित क्लस्टर के सभी पंचायत सरकार भवनों में आरटीपीएस काउंटर संचालित करने,डिजिटल साइन बोर्ड लगाने,आकर्षक वॉल पेंटिंग कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,भोजपुर डॉ अनुपमा सिंह,सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक, डी.आर.डी.ए., जिला कल्याण पदाधिकारी, डी.पी.ओ., आई.सी.डी.एस., डी.आई.ओ., एन.आई.सी., कार्यपालक अभियंता, भवन, पथ, ग्रामीण कार्य विभाग, पी.एच.ई.डी., लघु सिंचाई, एल.ए.ई.ओ., जिला जन संपर्क पदाधिकारी, डी.पी.ओ,मनरेगा, जिला खेल पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,जिला पर्यटन पदाधिकारी, डी.पी.एम,जिला स्वास्थ्य समिति, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर, शाहपुर, कोईलवर, संदेश और पीरो, अंचलाधिकारी, जगदीशपुर, शाहपुर, कोईलवर, संदेश और पीरो तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जीतन राम मांझी ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रदर्शन की समीक्षा की।

rktvnews

25 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: बिहार के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने किया प्रांडलीय कार्यालय एवं प्रधान डाक घर का दौरा,मीडिया से हुए मुखातिब।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 अक्टूबर 25

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन को ‘मां डिडनेश्वरी देवी की महिमा‘ पुस्तक भेंट की गई।

rktvnews

पटना:जन सुराज के मिलन समारोह में कई नेता पार्टी में हुए शामिल, PK ने कहा- बिहार में बदलाव चाहने वाले सभी लोगों का जन सुराज में स्वागत है, अब तो नीतीश कुमार भी पीला बस से प्रचार करने जा रहे।

rktvnews

Leave a Comment